Mantantra24

मनेन्द्रगढ़ मेडिकल कॉलेज को NMC से 50 एमबीबीएस सीटों की मंजूरी, पूर्व विधायक गुलाब कमरों बोले— एमसीबी जिले के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मनेन्द्रगढ़ मेडिकल कॉलेज को NMC से 50 एमबीबीएस सीटों की मंजूरी, पूर्व विधायक गुलाब कमरों बोले— एमसीबी जिले के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि

एमसीबी/मनेन्द्रगढ़/सुनील शर्मा। मनेन्द्रगढ़ मेडिकल कॉलेज को राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (NMC) द्वारा 50 एमबीबीएस सीटों की स्वीकृति मिलने पर पूर्व विधायक गुलाब कमरों ने इसे पूरे एमसीबी जिले के लिए गर्व और खुशी का विषय बताया है। उन्होंने कहा कि यह स्वीकृति क्षेत्र के स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक उपलब्धि है।

पूर्व विधायक गुलाब कमरों ने कहा कि मनेन्द्रगढ़ मेडिकल कॉलेज की स्थापना का सपना पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत के सतत प्रयासों और तत्कालीन भूपेश बघेल सरकार के कार्यकाल में साकार हुआ था। अब राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग से 50 एमबीबीएस सीटों की मंजूरी मिलना इस महत्वपूर्ण परियोजना को नई दिशा देने वाला कदम है।

उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज के संचालन से एमसीबी जिले सहित आसपास के क्षेत्रों के विद्यार्थियों को अपने ही जिले में गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। साथ ही स्थानीय स्वास्थ्य सेवाओं में विशेषज्ञ डॉक्टरों की उपलब्धता बढ़ेगी और आम नागरिकों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मिल सकेंगी।

गुलाब कमरों ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर जिले के सभी नागरिकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पूरे क्षेत्र के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगा।

उन्होंने इस उपलब्धि के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री, छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री तथा सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत के प्रति भी आभार व्यक्त करते हुए उनके सहयोग और प्रयासों की सराहना की।

Man Tantra 24
Author: Man Tantra 24

Leave a Comment

और पढ़ें