Mantantra24

हौसलों की उड़ान: पोड़ी बचरा की होनहार बेटी ममता सिंह का शासकीय मेडिकल कॉलेज रायपुर में MBBS के लिए चयन, पूरे क्षेत्र में गौरव का माहौल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हौसलों की उड़ान: पोड़ी बचरा की होनहार बेटी ममता सिंह का शासकीय मेडिकल कॉलेज रायपुर में MBBS के लिए चयन, पूरे क्षेत्र में गौरव का माहौल

पोड़ी बचरा/सुनील शर्मा (बैकुंठपुर): दृढ़ संकल्प और सच्ची लगन हो तो कोई भी मंजिल दूर नहीं होती। इस बात को सच साबित कर दिखाया है विकासखंड बैकुंठपुर की ग्राम पंचायत पोड़ी बचरा की प्रतिभाशाली बेटी ममता सिंह ने। ममता ने अपनी कड़ी मेहनत के दम पर शासकीय मेडिकल कॉलेज, रायपुर में एमबीबीएस (MBBS) की प्रतिष्ठित सीट हासिल कर अपने परिवार, गांव और पूरे जिले का नाम रोशन किया है।

मेहनत, अनुशासन और माता-पिता का आशीर्वाद बनी सफलता की कुंजी

ग्राम पंचायत पोड़ी बचरा के सचिव श्री भानु प्रताप सिंह की सुपुत्री ममता बचपन से ही पढ़ाई में अव्वल और बेहद अनुशासित छात्रा रही हैं। अपनी इस बड़ी उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए ममता ने कहा कि यह सफलता उनके माता-पिता के निरंतर मार्गदर्शन, त्याग और शिक्षकों की प्रेरणा का परिणाम है।

पूरे अंचल में उत्सव का माहौल, बधाई देने वालों का लगा तांता

ममता के मेडिकल कॉलेज में चयन की खबर मिलते ही गांव सहित पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। स्थानीय सरपंच, पंचों और गणमान्य नागरिकों ने उनके घर पहुंचकर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। ग्रामीणों का कहना है कि ममता की यह अभूतपूर्व उपलब्धि ग्रामीण क्षेत्र के अन्य बच्चों और बेटियों के लिए एक जीवंत प्रेरणा बनेगी।

अब ममता एक कुशल चिकित्सक बनकर समाज और देश की सेवा के संकल्प के साथ अपने नए सफर की शुरुआत करने जा रही हैं।

Man Tantra 24
Author: Man Tantra 24

Leave a Comment

और पढ़ें