घासी/घसिया समाज जिला कोरिया के अध्यक्ष बने गोकुल सारथी, 12 जुलाई को होगा भव्य शपथ ग्रहण समारोह
बैकुंठपुर, कोरिया/सुनील शर्मा। घासी/घसिया समाज जिला कोरिया के मूल संगठन के जिला अध्यक्ष पद पर श्री गोकुल सारथी निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। निर्वाचन प्रक्रिया के तहत 25 जून 2026 को उनका निर्विरोध निर्वाचन घोषित किया गया। निर्वाचन समिति ने सभी निर्धारित औपचारिकताएं पूर्ण करने के बाद इसकी आधिकारिक घोषणा की।
नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष श्री गोकुल सारथी का शपथ ग्रहण एवं सम्मान समारोह 12 जुलाई 2026 (रविवार) को जिला मुख्यालय बैकुंठपुर स्थित मानस भवन में आयोजित किया जाएगा। समारोह में प्रदेश, संभाग, जिला एवं मंडल स्तर के पदाधिकारी, समाज के वरिष्ठजन, सामाजिक कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में समाजबंधुओं की उपस्थिति रहने की संभावना है।

कार्यक्रम के दौरान नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी। इसके साथ ही समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान, संगठन की मजबूती, सामाजिक एकता एवं समाज के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श भी किया जाएगा। आयोजन में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी प्रस्तुति होगी।
घासी/घसिया समाज जिला कोरिया के पदाधिकारियों ने समाज के सभी सदस्यों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है। उनका कहना है कि यह आयोजन समाज की एकता, संगठन और सामाजिक विकास के संकल्प को और अधिक मजबूत करने का अवसर होगा।
कार्यक्रम विवरण
- स्थान: मानस भवन, बैकुंठपुर (जिला कोरिया)
- दिनांक: 12 जुलाई 2026 (रविवार)
Author: Man Tantra 24









