Mantantra24

डीएमएफ के कार्यों में भारी लापरवाही का आरोप, कांग्रेस ने भाजपा सरकार को घेरा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

डीएमएफ के कार्यों में भारी लापरवाही का आरोप, कांग्रेस ने भाजपा सरकार को घेरा

सौरव मिश्रा ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, लंबित फाइलों और रुके भुगतानों पर जताई नाराजगी

 

मनेंद्रगढ़) सुनील शर्मा। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मनेंद्रगढ़ शहर के अध्यक्ष सौरव मिश्रा ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर जिला खनिज संस्थान न्यास (डीएमएफ) के कार्यों में हो रही देरी, लंबित फाइलों और रुके हुए भुगतानों पर गंभीर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने प्रशासन से तत्काल कार्रवाई करते हुए लंबित मामलों के शीघ्र निराकरण की मांग की है।

सौरव मिश्रा ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार विकास के बड़े-बड़े दावे कर रही है, लेकिन जमीनी स्तर पर डीएमएफ के करोड़ों रुपये के विकास कार्य प्रशासनिक उदासीनता के कारण प्रभावित हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, सड़क और अन्य जनहित से जुड़े कई महत्वपूर्ण कार्य समय पर पूरे नहीं हो पा रहे हैं।

उन्होंने दावा किया कि डीएमएफ के नोडल अधिकारी के अवकाश पर रहने के बावजूद किसी अन्य अधिकारी को प्रभार नहीं दिया गया, जिससे विभाग की कई फाइलें लंबित हैं। इसके चलते पहले से स्वीकृत कार्यों का भुगतान भी अटक गया है, जिससे एजेंसियों, ठेकेदारों और हितग्राहियों को आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

कांग्रेस नेता ने यह भी आरोप लगाया कि सामान्य और औपचारिक आपत्तियां लगाकर फाइलों को महीनों तक लंबित रखा जा रहा है। इसका असर शासकीय भवनों के रखरखाव, मरम्मत और अन्य विकास कार्यों पर भी पड़ रहा है, जिससे आम नागरिकों को असुविधा हो रही है।

ज्ञापन के माध्यम से सौरव मिश्रा ने मांग की है कि डीएमएफ के लिए तत्काल प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया जाए, लंबित फाइलों का शीघ्र निराकरण हो, रुके हुए भुगतानों का भुगतान कराया जाए तथा लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों की जांच कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो कांग्रेस पार्टी इस मुद्दे को लेकर जनआंदोलन करेगी।

Man Tantra 24
Author: Man Tantra 24

Leave a Comment

और पढ़ें