Mantantra24

प्रतापपुर की बेटियों का दबदबा: बोर्ड परीक्षा के टॉप-10 में वाड्रफनगर के 8 सितारों ने गाड़े झंडे

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

प्रतापपुर की बेटियों का दबदबा: बोर्ड परीक्षा के टॉप-10 में वाड्रफनगर के 8 सितारों ने गाड़े झंडे

बलरामपुर/वाड्रफनगर/रामहरि गुप्ता| 01 मई 2026

​बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के प्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत वाड्रफनगर विकासखण्ड ने इस वर्ष शिक्षा के क्षेत्र में नया इतिहास रच दिया है। बोर्ड परीक्षाओं के परिणामों में यहाँ के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए जिले की ‘टॉप-10’ सूची में कब्ज़ा जमाया है। सबसे गर्व की बात यह है कि इन 8 मेधावी छात्रों में से 7 बेटियाँ हैं, जो महिला सशक्तिकरण की एक जीती-जागती मिसाल बनकर उभरी हैं।

12वीं बोर्ड: करमडीहा की प्रतिभा बनीं जिला टॉपर

​कक्षा 12वीं में वाड्रफनगर के चार छात्रों ने जिले की श्रेष्ठता सूची में जगह बनाई है। ग्राम पंचायत मेंढारी की प्रतिभा गुप्ता ने पूरे बलरामपुर जिले में प्रथम स्थान प्राप्त कर क्षेत्र का मान बढ़ाया है।

नाम

स्कूल

स्थान/प्रतिशत

प्रतिभा गुप्ता

शास. हायर सेकेंडरी स्कूल, करमडीहा

जिले में प्रथम

प्रियलता कुशवाहा

कृष्णा आदर्श हायर सेकेंडरी स्कूल, बलंगी

93.80% (तृतीय)

अजित गुप्ता

शास. हायर सेकेंडरी स्कूल, बरती

93.60% (चतुर्थ)

अनुराग

शास. हायर सेकेंडरी स्कूल, करमडीहा ‘ब’

93.20% (छठा)

10वीं बोर्ड: आराधना और रौशनी ने बिखेरी चमक

​कक्षा 10वीं में भी वाड्रफनगर विकासखण्ड का प्रदर्शन उत्कृष्ट रहा। यहाँ की बेटियों ने टॉप-10 सूची में अपनी जगह पक्की कर यह साबित कर दिया कि सुविधाओं से ज्यादा संकल्प मायने रखता है।

  • आराधना पटेल (NPS स्कूल रजखेता): 96.83% अंकों के साथ जिले में द्वितीय स्थान
  • रौशनी काशी (शास. स्कूल रघुनाथनगर): 96% अंकों के साथ जिले में तृतीय स्थान
  • प्रिया (शास. स्कूल कछिया): 95.33% अंकों के साथ जिले में छठा स्थान
  • अंजीता राजवाड़े (सेजस स्कूल, वाड्रफनगर): 94.67% अंकों के साथ टॉप-10 में शामिल।

विधायक शकुन्तला सिंह पोर्ते ने की घोषणा – “घर आकर दूंगी बधाई”

​क्षेत्र की इस अभूतपूर्व सफलता पर प्रतापपुर विधायक श्रीमती शकुन्तला सिंह पोर्ते ने गहरी खुशी व्यक्त की है। रायपुर प्रवास के दौरान उन्होंने फोन पर छात्र-छात्राओं से बात की और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

“प्रतापपुर की बेटियाँ और बेटे हमारे प्रदेश का गौरव हैं। प्रतिभा, अंजीता और अनुराग सहित सभी मेधावियों से मैंने वादा किया है कि यात्रा से लौटते ही मैं स्वयं उनके घर जाकर उनसे मिलूँगी। शिक्षा के क्षेत्र में उन्हें जो भी सहायता चाहिए होगी, हम सदैव उनके साथ खड़े हैं।”

शकुन्तला सिंह पोर्ते, विधायक – प्रतापपुर

 

​विधायक ने वाड्रफनगर भाजपा मंडल के माध्यम से सभी सफल छात्र-छात्राओं और उनके अभिभावकों को शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं। पूरे क्षेत्र में इन बच्चों की सफलता को लेकर भारी उत्साह का माहौल है।

Man Tantra 24
Author: Man Tantra 24

Leave a Comment

और पढ़ें