Mantantra24

KPL 2026: कोरिया प्रीमियर लीग का मेगा आगाज, सिरसी इलेवन ने सूरजपुर को रौंदा; ‘IPL’ जैसी चकाचौंध देख दंग रह गए लोग

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

KPL 2026: कोरिया प्रीमियर लीग का मेगा आगाज, सिरसी इलेवन ने सूरजपुर को रौंदा; ‘IPL’ जैसी चकाचौंध देख दंग रह गए लोग

बैकुंठपुर (कोरिया)/सुनील शर्मा | छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में क्रिकेट का सबसे बड़ा महाकुंभ ‘कोरिया प्रीमियर लीग (KPL) 2026’ शुरू हो चुका है। सीजन-02 का उद्घाटन मैच न केवल रोमांचक रहा, बल्कि आयोजन की भव्यता ने दर्शकों को आईपीएल (IPL) की याद दिला दी। पहले ही मुकाबले में सिरसी इलेवन भैयाथान ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए नाइट राइडर्स सूरजपुर को 29 रनों से करारी शिकस्त दी।

हाईलाइट्स: क्या रहा खास?

  • टेक्नोलॉजी का तड़का: एलईडी स्टंप्स और वॉकी-टॉकी से लैस मैनेजमेंट।
  • सादिक का तूफान: मात्र 22 गेंदों में जड़े 53 रन (6 छक्के)।
  • शिवम की घातक गेंदबाजी: 3 विकेट लेकर बने ‘मैन ऑफ द मैच’।
  • मुख्य अतिथि: कलेक्टर चंदन संजय त्रिपाठी और एसपी रवि कुमार कुर्रे ने किया शुभारंभ।

कलेक्टर बोलीं- “लगा ही नहीं कि हम किसी जिला स्तरीय मैच में हैं”

​टूर्नामेंट का भव्य अनावरण भव्य आतिशबाजी और रोशनी के बीच हुआ। कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी ने आयोजन की तारीफ करते हुए कहा कि, “स्टंप्स की लाइट और वॉकी-टॉकी का इस्तेमाल देखकर लग रहा है जैसे हम आईपीएल के उद्घाटन में आए हैं। पिछले साल की तुलना में इस बार की भव्यता और मैनेजमेंट काफी अत्याधुनिक है।”

​पुलिस अधीक्षक रवि कुमार कुर्रे और एसईसीएल जीएम नरेश प्रसाद ने भी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और खेल को अनुशासन के साथ खेलने की प्रेरणा दी।

मैच का हाल: सादिक और शिवम ने छीनी सूरजपुर से जीत

सिरसी इलेवन का विशाल स्कोर:

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सिरसी इलेवन भैयाथान ने 12 ओवरों में 139 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। सादिक ने मैदान के चारों ओर शॉट लगाए और 22 गेंदों में 53 रन कूट दिए। वहीं, बरेलाल ने 35 रनों की तेज पारी खेली।

विष्णु की मेहनत बेकार:

140 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी नाइट राइडर्स सूरजपुर की ओर से विष्णु ने उम्मीद जगाई थी। उन्होंने सिर्फ 14 गेंदों में 45 रनों की तूफानी पारी खेली (6 छक्के), लेकिन दूसरे छोर से विकेट गिरते रहे। पूरी टीम 110 रनों पर ढेर हो गई।

गेंदबाजी का जलवा:

सिरसी इलेवन की ओर से शिवम और विकास ने कहर बरपाया। दोनों ने 3-3 विकेट लेकर सूरजपुर की बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी। धारदार गेंदबाजी के लिए शिवम को ‘मैन ऑफ द मैच’ के खिताब से नवाजा गया।

Man Tantra 24
Author: Man Tantra 24

Leave a Comment

और पढ़ें