Mantantra24

पार्षद नीलम सालूजा की पहल रंग लाई, आयुक्त व एसडीएम के निर्देश पर दिव्यांग ननकेश्वर लोहार को मिली हाथ ट्राईसाइकिल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नगर निगम आयुक्त व एसडीएम चिरमिरी के निर्देश पर समाज कल्याण विभाग की पहल, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के सहयोग से मिला सहारा।

चिरमिरी/सुनील शर्मा। दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने और उनके जीवन को सुगम बनाने की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए आज 31 जुलाई 2026 को इंदिरा नगर निवासी ननकेश्वर लोहार को हाथ से चलने वाली ट्राईसाइकिल प्रदान की गई। ट्राईसाइकिल मिलने से ननकेश्वर लोहार के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी और उन्होंने सभी सहयोगकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

यह पहल नगर पालिका निगम चिरमिरी के आयुक्त श्री विजेंद्र सारथी एवं एसडीएम चिरमिरी के निर्देश पर पूरी की गई। समाज कल्याण विभाग की टीम ने दिव्यांग हित में तत्परता दिखाते हुए आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर ट्राईसाइकिल उपलब्ध कराई।

इस अवसर पर सहायक संचालक समाज कल्याण विभाग, मनेन्द्रगढ़ श्री रवि शंकर मिश्रा एवं श्रीमती अंजना रोज बेग की महत्वपूर्ण भूमिका रही। वहीं वार्ड क्रमांक 28 की पार्षद श्रीमती नीलम सालूजा ने भी विशेष सहयोग प्रदान किया, जिससे जरूरतमंद तक समय पर यह सहायता पहुंच सकी।

स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास न केवल दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनने का अवसर देते हैं, बल्कि समाज में संवेदनशीलता और सेवा की भावना को भी मजबूत करते हैं। समाज कल्याण विभाग की यह पहल अन्य जरूरतमंद दिव्यांगजनों के लिए भी प्रेरणादायक साबित होगी।

Man Tantra 24
Author: Man Tantra 24

Leave a Comment

और पढ़ें