Mantantra24

बिछियाटोला सरपंच ने खोला मोर्चा; सचिव पर ‘तानाशाही’ और ‘बदसलूकी’ का आरोप, कलेक्टर से कहा— “हटाओ इसे!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जनप्रतिनिधियों की अनदेखी, पंचायत भवन नहीं खोलने और दुर्व्यवहार के आरोप—कलेक्टर व CEO को सौंपा गया शिकायत पत्र

एमसीबी/सुनील शर्मा:  जिले के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत बिठियाटोला में पंचायत सचिव पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। पंचायत के सरपंच द्वारा कलेक्टर और मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) जनपद पंचायत को लिखित शिकायत भेजकर तत्काल कार्रवाई की मांग की गई है।

शिकायत पत्र के अनुसार, ग्राम पंचायत बिठियाटोला के प्रभारी सचिव भुवनेश्वर सिंह पर पंचायत के कार्यों में मनमानी करने, जनप्रतिनिधियों के निर्देशों की लगातार अनदेखी करने और बिना विश्वास में लिए निर्णय लेने के आरोप हैं। पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि सचिव द्वारा पंचायत भवन को नियमित रूप से नहीं खोला जाता, जिससे ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।


इसके अलावा, सरपंच ने आरोप लगाया है कि सचिव द्वारा कहने पर दुर्व्यवहार भी किया जाता है, जिससे पंचायत के कामकाज का माहौल प्रभावित हो रहा है।
शिकायत में मांग की गई है कि वर्तमान प्रभारी सचिव भुवनेश्वर सिंह को ग्राम पंचायत बिठियाटोला से तत्काल हटाया जाए और किसी अन्य सचिव को पदस्थ किया जाए। साथ ही, सचिव परशुराम को अतिरिक्त प्रभार देने की भी सिफारिश की गई है।


अब देखना होगा कि प्रशासन इस शिकायत पर क्या कार्रवाई करता है और क्या ग्रामीणों को जल्द राहत मिल पाती है या नहीं।

Man Tantra 24
Author: Man Tantra 24

Leave a Comment

और पढ़ें