Mantantra24

उत्कृष्ठ कार्यों के लिए छत्तीसगढ प्रदेश अध्यक्ष शकील अहमद दिल्ली में हुए सम्मानित

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रायपुर ।। भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जाने वाले सदस्यता अभियान 2024 को लेकर अल्पसंख्यक मोर्चा का राष्ट्रीय कार्यशाला केंद्रीय कार्यालय नई दिल्ली में संपन्न हुआ।
इस राष्ट्रीय कार्यशाला में अल्पसंख्यक कल्याण केंद्रीय मंत्री किरण रिज्जू जी,मोर्चा प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम जी,राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी जी का सदस्यता अभियान 2024 के विषय में मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।
इस कार्यशाला में देश के सभी राज्यों के अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यों की समीक्षा की गई जिसमे छत्तीसगढ़ अल्पसंख्यक मोर्चा के द्वारा किए गए कार्यक्रम एक पेड़ मां के नाम,भारत रत्न डॉ एपीजे अब्दुल कलाम जी की पुण्यतिथि पर कार्यक्रम,हर घर तिरंगा अभियान कार्यक्रम को लेकर प्रदेश अध्यक्ष शकील अहमद को सम्मानित कर पूरी टीम की भारी प्रशंसा की गई
इस राष्ट्रीय कार्यशाला दिल्ली में छत्तीसगढ़ प्रभारी मोहम्मद सद्दाम,प्रदेश महामंत्री मखमूर इकबाल खान,राष्ट्रीय सदस्य नजमा खान,प्रदेश मंत्री एवं सूफी संवाद प्रभारी रफीक खान,इरफान अंसारी सम्मिलित रहे।

mantantra24
Author: mantantra24

Leave a Comment

और पढ़ें