Mantantra24

“10 महीने बाद भी नहीं हुई कार्रवाई!”MCB में संविदा भर्ती पर बड़ा बवाल: पूर्व विधायक गुलाब कमरो ने फिर खोला मोर्चा, उच्च स्तरीय जांच की मांग”

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

MCB: 10 महीने बाद भी कार्रवाई नहीं, पूर्व विधायक गुलाब कमरो ने फिर खोला संविदा भर्ती घोटाले का मोर्चा

एमसीबी/सुनील शर्मा। जिले में महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत विभिन्न योजनाओं में हुई संविदा भर्तियों को लेकर विवाद एक बार फिर गहरा गया है। पूर्व विधायक गुलाब कमरो ने मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव (महिला एवं बाल विकास विभाग) तथा कलेक्टर एमसीबी को पुनः स्मरण पत्र भेजते हुए तत्कालीन जिला कार्यक्रम अधिकारी के कार्यकाल में हुई भर्तियों में गंभीर अनियमितताओं का आरोप लगाया है।

कमरो ने उपलब्ध दस्तावेजों के आधार पर पूरे मामले की उच्च स्तरीय एवं निष्पक्ष जांच कराने, विवादित भर्ती प्रक्रिया को निरस्त कर पारदर्शी तरीके से दोबारा भर्ती कराने तथा अनियमितताओं के लिए जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध अनुशासनात्मक एवं दंडात्मक कार्रवाई की मांग की है।

किन-किन भर्तियों की जांच की मांग?

  • मिशन वात्सल्य के तहत जिला बाल संरक्षण इकाई, किशोर न्याय बोर्ड एवं बाल कल्याण समिति की संविदा भर्ती।
  • मिशन वात्सल्य अंतर्गत चाइल्ड हेल्पलाइन की राज्य एवं जिला स्तरीय संविदा भर्ती।
  • मिशन शक्ति के तहत महिला सशक्तिकरण केंद्र के संचालन के लिए हुई संविदा भर्ती।
  • महिला संरक्षण अधिकारी की संविदा नियुक्ति।
  • सखी वन स्टॉप सेंटर के संचालन हेतु सेवा प्रदाताओं की संविदा भर्ती।

पूर्व विधायक गुलाब कमरो का कहना है कि शिकायत किए 10 महीने बीत जाने के बाद भी प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई, जिससे पूरी प्रक्रिया की निष्पक्षता और प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

उन्होंने मांग की है कि भर्ती प्रक्रिया में अनियमितता करने वाले दोषियों के खिलाफ तत्काल कड़ी कार्रवाई की जाए तथा पूरी भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से दोबारा संपन्न कराया जाए।

Man Tantra 24
Author: Man Tantra 24

Leave a Comment

और पढ़ें