Mantantra24

खबर का असर: 110 किमी दूर बनाए गए शिक्षक के मामले में कलेक्टर का नया आदेश जारी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

खबर का असर: 110 किमी दूर बनाए गए शिक्षक के मामले में कलेक्टर का नया आदेश जारी

बलरामपुर-रामानुजगंज/रामहरि गुप्ता।  जिले में छात्रावास अधीक्षक के प्रभार को लेकर उठे विवाद पर खबर प्रकाशित होने के बाद प्रशासन हरकत में आ गया है। मामले को लेकर मीडिया में खबर सामने आने के बाद अब कलेक्टर कार्यालय की ओर से नया आदेश जारी किया गया है।


दरअसल, इससे पहले आरोप सामने आए थे कि शासन के निर्देशों के विपरीत एक शिक्षक को करीब 110 किलोमीटर दूर स्थित छात्रावास का अधीक्षक बना दिया गया, जिससे विद्यालय की पढ़ाई प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही थी। स्थानीय लोगों ने इस निर्णय को नियमों के खिलाफ बताते हुए विरोध भी जताया था।
मामले को लेकर खबर सामने आने के बाद कलेक्टर कार्यालय (आदिवासी विकास) बलरामपुर-रामानुजगंज की ओर से 09 मार्च 2026 को नया आदेश जारी किया गया है। आदेश के अनुसार पूर्व माध्यमिक शाला पंडरी, विकासखंड वाड्रफनगर के शिक्षक सूरज कुमार को मैट्रिक बालक छात्रावास पंडरी का अधीक्षक कार्य देखने की जिम्मेदारी दी गई है।

आदेश में स्पष्ट किया गया है कि शिक्षक अपने शैक्षणिक कार्य के साथ-साथ छात्रावास के अधीक्षक का दायित्व भी निभाएंगे और यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।

पहले उठे थे नियमों के उल्लंघन के आरोप

गौरतलब है कि इससे पहले जारी आदेश को लेकर यह आरोप लगाए गए थे कि शासन के निर्देशों के विपरीत दूरस्थ शिक्षक को छात्रावास का प्रभार दिया गया था। ग्रामीणों का कहना था कि इससे न सिर्फ छात्रावास व्यवस्था प्रभावित हो सकती है बल्कि विद्यालय की पढ़ाई भी बाधित हो रही है।

खबर के बाद प्रशासन सक्रिय

मीडिया में मामला सामने आने के बाद प्रशासन ने त्वरित संज्ञान लेते हुए नया आदेश जारी किया है। अब स्थानीय स्तर पर इसे खबर का असर माना जा रहा है।
अब देखना होगा कि नए आदेश के बाद छात्रावास और विद्यालय दोनों की व्यवस्था किस तरह संचालित होती है और छात्रों की पढ़ाई पर इसका क्या प्रभाव पड़ता है।

mantantra24
Author: mantantra24

Leave a Comment

और पढ़ें