हायर सेकेंडरी स्कूल में नकल का खुलासा: औचक निरीक्षण में शिक्षक की जेब से मिला चिट, केंद्राध्यक्ष हटाए गए

बलरामपुर-रामानुजगंज/रामहरि गुप्ता। जिले के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बसंतपुर के परीक्षा केंद्र में नकल कराने का मामला सामने आया है। संयुक्त संचालक शिक्षा विभाग सरगुजा संभाग अंबिकापुर के औचक निरीक्षण के दौरान परीक्षा व्यवस्था में गंभीर अनियमितताएं पाई गईं।

जानकारी के अनुसार, स्कूल में शिक्षकों के बीच आपसी विवाद के कारण पूरे सत्र में पढ़ाई प्रभावित रही। ऐसे में बोर्ड परीक्षा के दौरान अपनी साख बचाने के लिए कुछ शिक्षकों द्वारा केंद्राध्यक्ष के साथ मिलकर छात्रों को खुलेआम नकल कराने का आरोप सामने आया है।

बताया जा रहा है कि 9 मार्च 2026 को संयुक्त संचालक शिक्षा विभाग की टीम ने परीक्षा केंद्र का अचानक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान परीक्षा संचालन में लापरवाही और अनुशासनहीनता पाई गई। इसी दौरान एक शिक्षक की पैंट की जेब से नकल का चिट (चुटका) भी बरामद हुआ, जिससे मौके पर मौजूद अधिकारियों ने नाराजगी जताई।

Oplus_16908288

मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला शिक्षा अधिकारी ने तत्काल कार्रवाई करते हुए केंद्राध्यक्ष अभिमन्यु मौर्य को उनके पद से हटा दिया। वहीं शेष परीक्षाओं के संचालन के लिए राजेंद्र प्रसाद प्रजापति को नया केंद्राध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

इसके साथ ही नकल सामग्री के साथ पकड़े गए शिक्षक के खिलाफ विभागीय कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

इस पूरे मामले ने बसंतपुर हायर सेकेंडरी स्कूल की शिक्षा व्यवस्था और परीक्षा संचालन पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते पढ़ाई पर ध्यान दिया जाता, तो परीक्षा के दौरान ऐसी स्थिति नहीं बनती।

mantantra24
Author: mantantra24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज