प्रभारी प्राचार्य की मिलीभगत से शिक्षक की फर्जी उपस्थिति! अनुपस्थित रहने के बावजूद रजिस्टर में दर्ज किए हस्ताक्षर
बलरामपुर | मन तंत्र | रामहरि गुप्ता बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर विकासखंड अंतर्गत हायर सेकेंडरी स्कूल बसंतपुर में शैक्षणिक व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया है। आरोप है कि प्रभारी प्राचार्य अनंत यादव की मिलीभगत से व्याख्याता शिक्षक ऋषि बंजारे की अनुपस्थिति के बावजूद उपस्थिति पंजी में उपस्थिति दर्ज कर दी गई।

जानकारी के अनुसार 2 मार्च 2026 को व्याख्याता शिक्षक ऋषि बंजारे विद्यालय में उपस्थित नहीं थे, बावजूद इसके उपस्थिति रजिस्टर में उनके एडवांस हस्ताक्षर दर्ज पाए गए। इसे स्कूल प्रशासन की गंभीर लापरवाही और नियमों की अनदेखी माना जा रहा है।

बताया जा रहा है कि 5 मार्च 2026 को आयोजित एसएमडीसी (स्कूल प्रबंधन एवं विकास समिति) की बैठक के दौरान यह मामला सामने आया। बैठक में मौजूद सदस्यों और अन्य शिक्षकों ने भी इस बात की पुष्टि की कि संबंधित शिक्षक उस दिन विद्यालय नहीं आए थे, जबकि रजिस्टर में उनकी उपस्थिति दर्ज है।
इस मामले को लेकर जब विकासखंड शिक्षा अधिकारी वाड्रफनगर श्याम किशोर जायसवाल से फोन पर चर्चा की गई, तो उन्होंने कहा कि
“आपके माध्यम से मुझे इस मामले की जानकारी मिली है। इसकी जांच करवाई जाएगी और यदि आरोप सही पाए गए तो प्रभारी प्राचार्य और संबंधित शिक्षक के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।”
अब देखना यह होगा कि शिक्षा विभाग इस मामले में क्या कदम उठाता है और स्कूलों में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए क्या कार्रवाई की जाती है।
Author: mantantra24




