बैैकुंठपुर में पटवारी का रिश्वत लेते वीडियो लीक, पीड़ित को धमकी और पुलिस कार्रवाई पर उठे सवाल

बैैकुंठपुर में पटवारी का रिश्वत लेते वीडियो लीक, पीड़ित को धमकी और पुलिस कार्रवाई पर उठे सवाल

बैकुंठपुर/सुनील शर्मा – छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले के बैकुंठपुर तहसील से भ्रष्टाचार का एक गंभीर मामला सामने आया है। यहां पदस्थ एक पटवारी का वीडियो मन तंत्र की टीम के सामने आया है, जिसमें वह खुलेआम रिश्वत लेते हुए और काम करने की बात करते हुए साफ दिखाई दे रहा है। यह मामला प्रदेश में विष्णु देव साय के नेतृत्व में चल रही सरकार द्वारा किए जा रहे सुशासन के दावों पर भी सवाल खड़े करता है।
जानकारी के अनुसार, उक्त पटवारी ने एक पीड़ित से उसकी जमीन से जुड़ी समस्या सुलझाने के नाम पर पैसे की मांग की थी। पीड़ित ने पटवारी को पैसे दिए, लेकिन इस दौरान उसने चुपके से रिश्वत लेते हुए पटवारी का वीडियो भी रिकॉर्ड कर लिया। आरोप है कि पैसे लेने के बावजूद पटवारी ने पीड़ित का काम नहीं किया।
जब पीड़ित ने अपना काम न होने पर पटवारी से दोबारा संपर्क किया और वीडियो सामने लाने की बात कही, तो पटवारी ने न केवल धमकी दी बल्कि अपने किसी “दोस्त” का हवाला देकर डराने की कोशिश की। पीड़ित का कहना है कि पटवारी ने फोन पर कहा कि वह पुलिस के जरिए उसे जेल भिजवा देगा और उसका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता।

पीड़ित ने सुनाई आपबीती

मनतंत्र की टीम से बातचीत में पीड़ित ने बताया कि पटवारी ने उसे फोन कर कहा था कि वीडियो वायरल मत करो,मै तुम्हारा काम कर दूंगा और अपने पैसे वापस ले लो। लेकिन जब वह अपने एक साथी के साथ बताए गए स्थान पर पहुंचा, तो वहां पहले से मौजूद पुलिस टीम ने उसके एक दोस्त को पकड़ लिया और गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई। पीड़ित किसी तरह वहां से जान बचाकर भागा और फिलहाल वह बेहद डरा हुआ है।

मन तंत्र कि टीम ने जब इस पूरे मामले में बैकुंठपुर थाना प्रभारी से पक्ष जानने की कोशिश की, तो उन्होंने फोन नहीं उठाया, जिससे हम अभी पुलिस का पक्ष आपके सामने नहीं ला सके हैं,और हम पीड़ित के साथी के गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं करते हैं पीड़ित के साथी के गिरफ्तारी का कथन पूरी तरह पीड़ित के बयान के आधार पर लिखा जा रहा है।

पुलिस और प्रशासन पर सवाल

अब इस पूरे मामले में कई सवाल खड़े हो रहे हैं।
अगर पीड़ित के साथी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, तो क्या रिश्वतखोर पटवारी की ओर से कोई एफआईआर दर्ज कराई गई है?
यदि कोई शिकायत दर्ज नहीं हुई, तो किस आधार पर पुलिस ने पीड़ित के साथी को हिरासत में लिया?
क्या प्रशासन उतनी ही तत्परता से इस रिश्वतखोर पटवारी पर कार्रवाई करेगा, जितनी तेजी से रविवार के दिन पीड़ित के साथियों पर पुलिस ने कार्रवाई की?

वीडियो क्लिप मौजूद, जल्द होगा खुलासा

हम आपको बता दें कि हमारे पास उस रिश्वतखोर पटवारी की वीडियो क्लिप मौजूद है। कल हमारे चैनल “अब तक भारत” पर पीड़ित के बयान के साथ-साथ उस पटवारी की पूरी पोल खोलने वाली रिपोर्ट प्रसारित की जाएगी।
अब देखना यह होगा कि सुशासन की बात करने वाली सरकार और प्रशासन इस मामले में क्या सख्त कदम उठाता है या एक बार फिर आम जनता को न्याय के लिए भटकना पड़ेगा।

mantantra24
Author: mantantra24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज