अब तक भारत की मुहिम लाई रंग – हाईकोर्ट ने लिया फर्जी दिव्यांग प्रमाण पत्र पर संज्ञान, 20 अगस्त तक राज्य मेडिकल में कराओ जांच,वरना…

अब तक भारत की मुहिम लाई रंग – हाईकोर्ट ने लिया फर्जी दिव्यांग प्रमाण पत्र पर संज्ञान, 20 अगस्त तक राज्य मेडिकल में कराओ जांच,वरना…

रायपुर | 27 जुलाई 2025
रिपोर्ट: अब तक भारत ब्यूरो

अब तक भारत न्यूज़ चैनल द्वारा लगातार उठाए जा रहे फर्जी दिव्यांग प्रमाण पत्र के सहारे सरकारी नौकरी पाने के गंभीर मामले ने अब न्यायिक मोड़ ले लिया है। हमारी पड़ताल और रिपोर्टिंग के बाद अब छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने इस मामले का संज्ञान लेते हुए 20 अगस्त 2025 तक सभी संदिग्ध कर्मचारियों की जांच राज्य मेडिकल बोर्ड से कराए जाने का आदेश दिया है।

गौरतलब है कि इस पूरे घोटाले की शुरुआत मुंगेली ज़िले से हुई थी, जहां कई ऐसे मामलों का पता चला जहां दिव्यांग प्रमाण पत्रों की सत्यता संदिग्ध थी। अब तक भारत की पड़ताल में यह बात सामने आई थी कि कोरिया जिले में भी कुछ शिक्षकों व कर्मियों ने फर्जी प्रमाण पत्र के सहारे सरकारी नौकरी हासिल की थी। इस खुलासे के बाद हमारे संस्थान एवं सुनील शर्मा पर भी एक शिक्षिका द्वारा मानहानि का नोटिस और FIR दर्ज करने का आवेदन भेजा गया था। लेकिन अब जब यह मुद्दा हाईकोर्ट तक पहुंच गया है, तो न्यायिक प्रणाली ने भी जांच के आदेश देकर हमारे प्रयासों की पुष्टि कर दी है।

हाईकोर्ट का निर्देश:

20 अगस्त 2025 तक सभी संदिग्ध कर्मियों को राज्य मेडिकल बोर्ड से परीक्षण कराना अनिवार्य।

जांच न कराने की स्थिति में सख्त कार्रवाई के निर्देश।

सभी विभागों को संबंधित कर्मचारियों की सूची के साथ कोर्ट में उपस्थित रहने का आदेश।

हमारी मुहिम जारी रहेगी

अब तक भारत यह विश्वास दिलाता है कि हम जनहित के मुद्दों को बिना किसी दबाव के, निर्भीकता से उठाते रहेंगे। यह फैसला उन सभी के लिए एक सबक है जो फर्जीवाड़े के सहारे सरकारी तंत्र को गुमराह करते हैं। हमारी पत्रकारिता का उद्देश्य सच्चाई को उजागर करना और जवाबदेही तय करना है।

mantantra24
Author: mantantra24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज