हिंदी पत्रकारिता दिवस पर भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ जिला एमसीबी में पत्रकारों ने राहगीरों को शीतल शरबत का वितरण किया

(एमसीबी,मनेंद्रगढ़):- 30 मई हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष महेश प्रसाद के दिशा निर्देश में भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ एमसीबी जिला अध्यक्ष आनंद शर्मा के नेतृत्व में मनेंद्रगढ़ हिंदी पत्रकार दिवस पर मनेंद्रगढ़ टैक्सी स्टैंड पानी टंकी के सामने समय 3:00 से शाम 6:30 बजे तक नगर वासियों, राहगीरों को स्वच्छता को ध्यान पर रखते हुए ठंडा शीतल शरबत वितरण किया गया।

नगर वासियों एवं राहगीरों ने भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार मनेंद्रगढ़ बधाई एवं शुभकामनाएं दी राहगीरों का कहना है कि भीषण गर्मी नौतपा चल रहा है ठंडे शरबत का वितरण उत्तम कार्य है।
कार्यक्रम में पत्रकार आनंद शर्मा, महेंद्र शुक्ला,नगैन्द दुबे, ऋषि शर्मा एवं नगर के स्थानीय लोगों का सहयोग रहा।

mantantra24
Author: mantantra24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज