Ganganagar Crime News : युवतियों से छेड़छाड़ करना पड़ा महंगा, पुलिस ने भरे बाजार निकाला आरोपियों का जुलूस


अशोक कुमार शर्मा/ श्रीगंगानगर. जिले की गजसिंहपुर पुलिस ने राह चलती युवतियों से छेड़छाड़ करने के दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर पैदल ही घटना स्थल की तस्दीक कराई. साथ ही पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे आपराधिक तत्वों के बारे में जानकारी स्थानीय पुलिस को दें ताकि उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जा सके.

दरअसल, कुछ दिनों पूर्व ही कॉलेज से अपने घर पैदल जा रही दो युवतियों के साथ बाइक पर सवार होकर आए दो नकाबपोश बदमाशों के द्वारा छेड़छाड़ की गई थी और पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. इसके बाद गजसिंहपुर थाना पुलिस ने 2FFB के रहने वाले दोनों बदमाशों को गिरफ्तार किया.

छेड़छाड़ की घटना सीसीटीवी में हुई थी कैद
पुलिस के मिली जानकारी के अनुसार श्रीगंगानगर के गजसिंहपुर थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 8 में 17 अप्रैल की देर शाम अपने घर लौट रही दो युवतियों के साथ छेड़छाड़ की घटना हुई थी. छेड़छाड़ का सीसीटीवी फुटेज सामने आया था जिसमें देखा जा सकता है कि पैदल ही अपने घर लौट रही दो युवतियों के साथ बाइक पर सवार होकर आए दो नकाबपोश बदमाशों के द्वारा छेड़छाड़ की गई.

तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर हुई थी गिरफ्तारी
युवतियां छेड़छाड़ की घटना से घबराकर वहां एक मकान में घुस गई और पूरे मामले की जानकारी सामने आई. वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में छेड़छाड़ की घटना कैद हो गई. जिसके बाद स्थानीय पुलिस के द्वारा सीसीटीवी फुटेज अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर बाइक पर सवार होकर आए दोनों नकाबपोश बदमाशों की पहचान की और उन्हें उनके गांव 2FFB से गिरफ्तार किया गया.पुलिस ने दोनों ही आरोपियों को थाने से घटनास्थल तक बापर्दा पैदल ही ले जाया गया और घटनास्थल की मौका तस्दीक कराई गई.

Tags: Crime in Rajasthan, Rajasthan news in hindi, Sri ganganagar news

Source link

mantantra24
Author: mantantra24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज