खिलाड़ियों के सपोर्ट में खाप पंचायतें खुलकर मैदान में, दिल्ली के लिए रवाना हुए खापों के प्रधान और प्रतिनिधि

रोहतक. दिल्ली जंतर मंतर पर धरना देकर बैठे देश के नामी पहलवानों के समर्थन में अब खाप पंचायतें भी खुलकर सामने आ गईं हैं. पहलवानों ने राजनीतिक दलों और खाप पंचायतों से समर्थन मांगा था, जिसको लेकर अब हरियाणा की खाप पंचायतों ने दिल्ली की तरफ कूच कर दिया है. खाप प्रतिनिधियों का कहना है कि खिलाड़ी देश की धरोहर होते हैं और अगर वे खिलाड़ी इंसाफ के लिए धरने पर बैठे तो यह शर्मनाक बात है. हम उनका पूरा सहयोग करेंगे. जिस तरह की उन्हें हमसे आवश्यकता होगी, वह पूरी की जाएगी.

प्रदेश के अलग-अलग जिलों से खाप प्रतिनिधि आज जंतर मंतर पर पहुंच रहे हैं. गठवाला खाप के प्रधान बलजीत मलिक ने कहा कि जिन खिलाड़ियों ने देश का गौरव बढ़ाया, आज वे इंसाफ के लिए फुटपाथ पर बैठे हुए हैं, लेकिन सरकार कोई सुनवाई नहीं कर रही. शिकायत के बावजूद एफआईआर दर्ज न करना दिल्ली पुलिस के रवैये को भी जाहिर करता है कि किस तरह से पुलिस के ऊपर भी कार्रवाई नहीं करने का दबाव है. बलजीत मलिक ने कहा कि इन खिलाड़ियों को जाति और क्षेत्र में बांटने की कोशिश की जा रही है, जो बेहद शर्मनाक है. इन मंसूबों को कामयाब नहीं होने देंगे.

खाप-84 के प्रधान हरदीप अहलावत का कहना है कि आज वे जंतर-मंतर पर खिलाड़ियों से मिलेंगे और उनसे जानेंगे कि उन्हें किस तरह के समर्थन की आवश्यकता है. अगर जरूरत पड़ी तो पूरे प्रदेश से सभी सरपंच और पंचों का भी सहयोग लिया जाएगा. खिलाड़ियों को समर्थन देने के लिए आज सिर्फ खाप प्रतिनिधि जा रहे हैं, लेकिन अगर जरूरत पड़ी तो खापों के अंतर्गत आने वाले सभी गांवों से मौजिज लोगों को भी जंतर-मंतर पर ले जाया जाएगा, ताकि सरकार को मजबूर किया जा सके कि इन खिलाड़ियों को इंसाफ दे.

आपके शहर से (दिल्ली-एनसीआर)

दिल्ली-एनसीआर

दिल्ली-एनसीआर

बता दें कि महिला खिलाड़ियों के यौन शोषण के आरोप में रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (WFI) के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह को गिरफ्तार करने की मांग की जा रही है. इसी मांग को लेकर लेकर कई पहलवान दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरने पर बैठे हैं. देश के शीर्ष पहलवानों के समर्थन में अब विभिन्न खाप और किसान संगठन खुलकर सामने आ गए हैं. बता दें कि बुधवार को खिलाड़ियों के समर्थन में जम्मू कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक भी जंतर-मंतर पहुंचे थे. उन्होंने कहा कि यह शर्मनाक है कि देश का नाम रोशन करने वालों को आज न्याय की लड़ाई के लिए सड़कों पर उतरना पड़ा है.

यहां यह भी बता दें कि प्रदर्शन के चौथे दिन बुधवार को पूरे दिन खाप और किसान संगठन के प्रतिनिधियों के आने का सिलसिला लगा रहा. इस दौरान मंच से कहा गया कि 1430 गांवों की खाप ने सरकार से कह दिया है कि अगर मांगें जल्दी नहीं मांगी गई तो हम दिल्ली बॉर्डर को सील कर देंगे. हम दिल्ली के विभिन्न गांवों में जाकर वहां के चौराहों को बंद कर देंगे.

Tags: BJP MP Brijbhushan Sharan Singh, Haryana news, Khap Panchayat, Rohtak News, Satyapal malik

Source link

mantantra24
Author: mantantra24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज