
शक्ति सिंह/ कोटा. सोशल मीडिया के इस युग में कोटा के इंजीनियर मोहित ने अपना स्टार्टअप शुरू किया है. जिससे छोटे व्यवसायियों को फायदा हो रहा है. मोहित डिजिटल मार्केटिंग तकनीक पर काम कर रहे हैं. छोटे व्यवसायियों को लाभ पहुंचाने के लिए डिजिटल मार्केटिंग का उपयोग कर रहे हैं. छोटे व्यवसायी लाखों रुपए की मार्केटिंग के नहीं कर पाते थे, मोहित के द्वारा शुरू किए गए स्टार्टअप से छोटे उद्यमी और व्यवसाई को हो रहा है फायेदा.
कोटा निवासी मोहित पेशे से इंजीनियर हैं. इनका इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी होने के बाद कैंपस में प्लेसमेंट हुआ. खुद के अंदर ही इतना हुनर था उन्होंने कहीं भी जॉब नहीं की . कॉलेज में रहते हुए अपने साथी स्टूडेंट्स और सीनियर को पढ़ाया करते थे. कॉलेज में बच्चों को सॉफ्टवेयर बनाना सिखाते थे. मोहित इन सभी कामों में माहिर थे. जिससे उन्हें साथी स्टूडेंट और सीनियर सीखने के लिए पैसे भी दिया करते थे. इसलिए इन्हें कभी नौकरी की जरूरत भी नहीं पड़ी. आज मोहित ने स्टार्टअप शुरू किया है. अब कोटा में रह कर डिजिटल मार्केटिंग किया करते है. छोटे उद्यमी व्यवसायियों की ऑनलाइन मार्केटिंग करते हैं वह भी कम पैसों में .
मोहित ने बताया कि 2012 से ही स्टार्टअप के क्षेत्र में अग्रसर है कई लघु उद्योग और छोटे व्यवसाई जो अच्छा काम करते हैं. लेकिन उन्हें कोई भी नहीं जानता उन छोटे व्यवसायियों को अपने उद्योग की मार्केटिंग करने के लिए बहुत सारा पैसा भी खर्च करना पड़ता है. हमने एक ऐसा सिस्टम बनाया है. जिससे कम पैसों में ऑफलाइन और ऑनलाइन मार्केटिंग की जा सकती है. जो छोटे या उन लोगों के काम आती है जो डिजिटल मार्केटिंग के बारे में नहीं जानते या फिर उन लोगों के पास पर्याप्त पैसे नहीं होते. छोटे व्यवसाई और अच्छे उद्यमियों के लिए हमारा यह सिस्टम उनके लिए बेहतरीन साबित हो रहा है. वैसे तो हमारे पास भारत के क्लाइंट जुड़े हुए हैं. लेकिन शुरुआत राजस्थान से की तो कोटा के छोटे व्यवसाई ज्यादा है. जो हमसे डिजिटल मार्केटिंग में फायदा ले रहे हैं.
लोगों को घर बैठे राशन, दवाइयां, खाना, कपड़े, इलेक्ट्रिक उपकरण आदि ऑनलाइन मिलने लगे. हजारों नए स्टार्टअप शुरू हुए जिसके कारण डिजिटल मार्केटिंग इंडस्ट्री शुरू हुई. जैसे सोशल मीडिया स्पेशलिस्ट, सोशल मीडिया मैनेजर, वेब डेवलपर, कंटेंट मार्केटर, पीपीसी एक्सपर्ट, ई मेल मार्केटर, डिजिटल मार्केटिंग एनालिस्ट और वेब एनालिस्ट.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
FIRST PUBLISHED : April 27, 2023, 12:36 IST
Author: mantantra24





