Mantantra24

Delhi :कुत्ते के विवाद में सहमति संबंध में रह रही महिला की मां को मारी गोली, आरोपी फरार – Delhi : Woman Shot In Dog Dispute

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

विस्तार

मध्य दिल्ली के देशबंधु गुप्ता रोड इलाके में कुत्ते को लात मारने को लेकर हुए विवाद में एक युवक ने सहमति संबंध में रह रही महिला की मां को गोली मार दी। कंधे में गोली लगने के बाद पीड़िता कंचन (40) को नजदीकी लेडी हार्डिंग अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत स्थिर बनी हुई है। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया।

छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला है कि कंचन की बेटी चंचल अपने प्रेमी आलोक उर्फ प्रिंस के साथ सहमति संबंध में रह रही थी। शुक्रवार को दोनों के बीच झगड़ा हुआ तो कंचन सुलह कराने पहुंच गई। पुलिस के मुताबिक आलोक अमन विहार थाने का घोषित बदमाश है।

मध्य जिला पुलिस उपायुक्त संजय कुमार सेन ने बताया कि शुक्रवार शाम करीब 6.00 बजे देशबंधु गुप्ता रोड थाना पुलिस चौकी सिद्धीपुरा को एक महिला के गोली मारने की कॉल मिली। खबर मिलने के बाद पुलिस की टीम धोबी वाली गली, गौशाला रोड पर पहुंची। वहां पुलिस को कंचन जख्मी हालत में मिली।

फौरन उसे अस्पताल भेजा गया। कंचन की बेटी चंचल (22) ने बताया कि उसकी मां मिंटो रोड इलाके में रहती है। वह खुद यहां गौशाला रोड पर अपने प्रेमी आलोक के साथ रह रही है। पिछले कुछ दिनों से दोनों के बीच कुछ विवाद हो रहा था। चंचल ने एक कुत्ता पाला हुआ है। वह आलोक को पसंद नहीं था।

बृहस्पतिवार को दोनों के बीच किसी बात पर विवाद हुआ। उस समय मामला शांत हो गया। शुक्रवार को दोनों एक बार फिर लड़ने लगे। गुस्से में आलोक ने चंचल के कुत्ते को लात मार दी। इस बात पर दोनों के बीच और बात बढ़ गई। चंचल ने फोन कर अपनी मां कंचन को घर बुला लिया। शाम के समय मां दोनों के बीच सुलह करा रही थी।

Source link

mantantra24
Author: mantantra24

Leave a Comment

और पढ़ें