Mantantra24

BAMS संविदा भर्ती में लिखित परीक्षा की मांग, आयुर्वेद चिकित्सकों ने आयुष विभाग को सौंपा ज्ञापन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

केवल मेरिट आधारित चयन का विरोध, समान अवसर और पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया लागू करने की उठाई मांग।

रायपुर/सुनील शर्मा। छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय आयुष मिशन के तहत होने वाली BAMS संविदा चिकित्सकों की भर्ती को लेकर आयुर्वेद चिकित्सकों ने चयन प्रक्रिया में बदलाव की मांग उठाई है। आवाज आयुर्वेद संगठन (AWAAJ), छत्तीसगढ़ के प्रतिनिधिमंडल ने आयुष शिक्षा विभाग के संचालक को ज्ञापन सौंपते हुए केवल शैक्षणिक मेरिट के आधार पर भर्ती करने के बजाय लिखित परीक्षा आधारित चयन प्रक्रिया लागू करने की मांग की है।

ज्ञापन में कहा गया है कि अलग-अलग आयुर्वेद महाविद्यालयों की मूल्यांकन प्रणाली भिन्न होने के कारण केवल शैक्षणिक प्रतिशत को चयन का आधार बनाना न्यायसंगत नहीं है। साथ ही कई संस्थानों में Viva और Internal Assessment में अधिक अंक दिए जाते हैं, जिससे योग्य अभ्यर्थियों के साथ असमानता हो सकती है।

संगठन ने यह भी उल्लेख किया कि पिछली संविदा भर्ती में बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था, लेकिन केवल मेरिट आधारित चयन के कारण अधिकांश उम्मीदवारों को आगे की प्रक्रिया में अवसर नहीं मिल सका। इसलिए सभी अभ्यर्थियों को समान अवसर देने के लिए लिखित परीक्षा आयोजित की जानी चाहिए।

ज्ञापन में संविधान के अनुच्छेद 14 और 16 का हवाला देते हुए पारदर्शी एवं समान अवसर वाली चयन प्रक्रिया लागू करने की मांग की गई है।

इन डॉक्टरों ने सौंपा ज्ञापन

आयुष विभाग को ज्ञापन सौंपने वालों में डॉ. सोमेश कुशवाहा, डॉ. शुभम जायसवाल और डॉ. भुवन भास्कर साहू प्रमुख रूप से शामिल रहे।

Man Tantra 24
Author: Man Tantra 24

Leave a Comment

और पढ़ें