Mantantra24

दूरस्थ वनांचल ग्राम कांसा बहरा में लगा स्वास्थ्य शिविर, 44 ग्रामीणों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

दूरस्थ वनांचल ग्राम कांसा बहरा में लगा स्वास्थ्य शिविर, 44 ग्रामीणों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

पोंडी बचरा/सुनील शर्मा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के निर्देशानुसार उप तहसील पोंडी बचरा के दूरस्थ एवं पहुंचविहीन वनांचल ग्राम कांसा बहरा में 5 अगस्त 2026 को विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्रामीणों को प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराते हुए कुल 44 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार किया गया।

शिविर के दौरान 10 मरीजों में सर्दी-बुखार, 2 मरीजों का उच्च रक्तचाप (बीपी), 1 मरीज में शुगर की समस्या पाई गई, जबकि 31 अन्य मरीजों का परीक्षण कर आवश्यक प्राथमिक उपचार और दवाइयां प्रदान की गईं। साथ ही सभी मरीजों की मलेरिया जांच भी की गई।

मलेरिया सलाहकार रत्नेश शुक्ला ने ग्रामीणों को मलेरिया से बचाव, साफ-सफाई, मच्छरदानी के उपयोग तथा समय पर जांच और उपचार के महत्व की जानकारी दी। वहीं डॉ. आर.के. यादव ने मरीजों का उपचार करते हुए कुष्ठ रोग, आयुष्मान भारत योजना एवं अन्य राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी देकर लोगों को जागरूक किया।

शिविर के सफल संचालन में सुपरवाइजर कन्नौजे, अरविंद, उद्यान सिंह (RHO) सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य कर्मचारियों ने सक्रिय सहयोग किया। ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग की इस पहल की सराहना करते हुए ऐसे शिविरों के नियमित आयोजन की मांग की।

Man Tantra 24
Author: Man Tantra 24

Leave a Comment

और पढ़ें