Mantantra24

गोवंश मामले में BJP भी आर-पार! पुलिस को ज्ञापन, आरोपी नहीं पकड़े तो उग्र आंदोलन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गोवंश मामले में अब BJP भी आर-पार के मूड में, ज्ञापन सौंपकर दी उग्र आंदोलन की चेतावनी

पोंडी/कोरिया/सुनील शर्मा। पोंडी तहसील क्षेत्र में गोवंश के अवशेष मिलने और कथित तौर पर मांस ले जाने के मामले ने अब नया मोड़ ले लिया है। पहले हिंदूवादी संगठनों के पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर चार दिन में कार्रवाई की मांग के बाद अब भाजपा पदाधिकारी भी मामले में खुलकर सामने आ गए हैं।

भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पुलिस को ज्ञापन सौंपते हुए घटना में शामिल लोगों की जल्द पहचान कर गिरफ्तारी की मांग की है। उनका कहना है कि मामले में शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।

पुलिस को सौंपा ज्ञापन, कार्रवाई की मांग

ज्ञापन के दौरान भाजपा पदाधिकारियों ने पुलिस प्रशासन से मामले की गंभीरता से जांच कर दोषियों तक जल्द पहुंचने की मांग की। उनका कहना है कि क्षेत्र में इस तरह की घटना से लोगों में आक्रोश है और मामले में जल्द कार्रवाई जरूरी है।

इससे पहले हिंदूवादी संगठनों ने भी पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर चार दिन का अल्टीमेटम दिया था। संगठनों ने चेतावनी दी थी कि तय समय में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर पुलिस कार्यालय का घेराव और आंदोलन किया जाएगा।

अब भाजपा पदाधिकारियों के भी ज्ञापन सौंपने और आंदोलन की चेतावनी देने के बाद मामला और गरमा गया है।

साइबर सेल और फोरेंसिक जांच के बीच बढ़ा दबाव

पुलिस पहले ही मामले में जांच शुरू करने की बात कह चुकी है। मौके से मिले अवशेषों को फोरेंसिक जांच के लिए भेजे जाने और तकनीकी जांच के लिए साइबर सेल की मदद लिए जाने की जानकारी दी गई है।

Oplus_16908288

अब पुलिस के सामने एक ओर मामले की वैज्ञानिक और तकनीकी जांच पूरी करने की चुनौती है, तो दूसरी ओर लगातार बढ़ रहे जनप्रतिनिधियों और संगठनों के दबाव के बीच जल्द कार्रवाई का सवाल भी खड़ा हो गया है।

कौन-कौन रहे मौजूद?

ज्ञापन सौंपने वालों में जगनारायण साहू भाजपा सोशल मीडिया जिला प्रभारी; प्यारे साहू जनपद पंचायत उपाध्यक्ष, अशोक जायसवाल भाजपा कोषाध्यक्ष, महेश जायसवाल, विनय सिंह, निलेश जायसवाल, विजय ठाकुर, वशिष्ठ साहू, लव साहू, प्रवीण साहू, अकलाख खान, सहित कई वरिष्ठ नागरिक और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

अब सवाल यही है कि चार दिन के अल्टीमेटम और भाजपा के आंदोलन की चेतावनी के बीच पुलिस आरोपियों तक कब पहुंचती है? जांच का अगला कदम और पुलिस की कार्रवाई इस पूरे मामले की दिशा तय करेगी।

Man Tantra 24
Author: Man Tantra 24

Leave a Comment

और पढ़ें