चिरमिरी में पत्रकार संघ की प्रतिष्ठा पर हमला? सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर वैधानिक कार्रवाई की मांग
एमसीबी | चिरमिरी/सुनील शर्मा| चिरमिरी-खड़गवां पत्रकार संघ ने सोशल मीडिया पर संघ और उसके पदाधिकारियों की कथित मानहानि का गंभीर आरोप लगाते हुए गुफरान खान उर्फ शेरू के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की मांग की है। इस मामले को लेकर संघ ने प्रशासन और पुलिस से शिकायत दर्ज कर निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।
संघ का आरोप है कि सोशल मीडिया पर ऐसी पोस्ट प्रसारित की गईं, जिनका उद्देश्य पत्रकार संघ एवं उसके अध्यक्ष की छवि धूमिल करना, भ्रामक जानकारी फैलाना और समाज में भ्रम की स्थिति उत्पन्न करना है। संघ का कहना है कि इस तरह की सामग्री केवल संगठन की प्रतिष्ठा को ही नहीं, बल्कि पत्रकारिता जैसे जिम्मेदार पेशे की विश्वसनीयता को भी नुकसान पहुंचाती है।
पत्रकार संघ के पदाधिकारियों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी पाए जाने वाले व्यक्ति के खिलाफ सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम सहित अन्य लागू कानूनी प्रावधानों के तहत कड़ी कार्रवाई की जाए।
संघ ने अपने बयान में कहा कि वह अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का सम्मान करता है, लेकिन किसी व्यक्ति या संस्था की छवि खराब करने के उद्देश्य से झूठी, भ्रामक और आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित करना कानूनन उचित नहीं है। संगठन ने उम्मीद जताई कि प्रशासन इस मामले को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करेगा।
Author: Man Tantra 24









