Mantantra24

मनेंद्रगढ़ के दो युवा साइकिल से तिरुपति बालाजी के लिए रवाना, 2200 किमी की आस्था यात्रा शुरू

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मनेंद्रगढ़ के दो युवा साइकिल से तिरुपति बालाजी के लिए रवाना, 2200 किमी की आस्था यात्रा शुरू

श्री राम मंदिर से हुआ शुभारंभ, 22 दिनों में तिरुपति पहुंचने का लक्ष्य

मनेंद्रगढ़/सुनील शर्मा। आस्था, साहस और दृढ़ संकल्प का अनूठा उदाहरण पेश करते हुए मनेंद्रगढ़ नगर के दो युवा दुर्गेश गिरि और रामनारायण केवट तिरुपति बालाजी के दर्शन के लिए लगभग 2200 किलोमीटर लंबी साइकिल यात्रा पर रवाना हुए। दोनों युवाओं ने इस यात्रा को करीब 22 दिनों में पूरा करने का लक्ष्य रखा है।

यात्रा का शुभारंभ मनेंद्रगढ़ स्थित श्री राम मंदिर से धार्मिक विधि-विधान और शुभकामनाओं के साथ किया गया। इस दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने दोनों युवाओं का उत्साहवर्धन करते हुए उनकी सुरक्षित एवं सफल यात्रा की कामना की।

इस अवसर पर पार्षद अजय जायसवाल, रवि जैन, एल्डरमैन हीरालाल रजक, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष हाफिज मेमन, अमित पुरी, समाजसेवी विमलेश अग्रवाल, हरीश गुप्ता, अमित कक्कड़, संजीव श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

सभी ने ईश्वर से प्रार्थना की कि प्रभु श्री वेंकटेश्वर (तिरुपति बालाजी) की कृपा दोनों युवाओं पर बनी रहे, उनकी यात्रा सुरक्षित, मंगलमय और सफल हो तथा वे सकुशल तिरुपति पहुंचकर दर्शन का पुण्य लाभ प्राप्त करें।

Man Tantra 24
Author: Man Tantra 24

Leave a Comment

और पढ़ें