श्री बजरंग सेना ने फूंका बांग्लादेश का पुतला, दीपू दास को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि,एमसीबी जिले में बांग्लादेश के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन

एमसीबी जिले में बांग्लादेश के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन

श्री बजरंग सेना ने फूंका बांग्लादेश का पुतला, दीपू दास को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भारत सरकार से बांग्लादेश पर सख्त कार्रवाई की मांग

MCB/चिरमिरी/सुनील शर्मा –  बांग्लादेश में हिंदू युवक दीपू दास की निर्मम हत्या को लेकर पूरे देश में आक्रोश का माहौल है। इसी क्रम में छत्तीसगढ़ प्रदेश के एमसीबी जिले के चिरमिरी हल्दीबाड़ी क्षेत्र में श्री बजरंग सेना के तत्वावधान में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने बांग्लादेश का पुतला दहन कर अपना आक्रोश व्यक्त किया।

यह प्रदर्शन श्री बजरंग सेना के संभागीय अध्यक्ष विजय साहू एवं महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष भारती सिंह के नेतृत्व में आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। सभी ने एक स्वर में बांग्लादेश में हिंदुओं को निशाना बनाकर की जा रही हिंसा की कड़ी निंदा की।

प्रदर्शन के दौरान बांग्लादेश में मारे गए हिंदू युवक दीपू दास के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यकर्ताओं ने कहा कि जिस प्रकार से बांग्लादेश में लगातार हिंदू समुदाय को टारगेट कर निर्मम हत्याएं की जा रही हैं, वह न केवल मानवाधिकारों का उल्लंघन है बल्कि पूरी मानवता के लिए शर्मनाक है।

श्री बजरंग सेना ने भारत सरकार से मांग की कि वह इस मामले को गंभीरता से लेते हुए बांग्लादेश पर कूटनीतिक और कठोर कार्रवाई करे, ताकि वहां रह रहे हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। प्रदर्शन के दौरान “हिंदुओं पर अत्याचार बंद करो”, “दीपू दास को न्याय दो” जैसे नारे भी लगाए गए।

संगठन ने चेतावनी दी कि यदि बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार नहीं रुके, तो आने वाले समय में विरोध प्रदर्शन और अधिक उग्र रूप ले सकता है।

mantantra24
Author: mantantra24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज