जन्मदिन पर भावुक हुए नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, समर्थकों से की खास अपील
रायपुर/सुनील शर्मा। छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने अपने जन्मदिन (13 दिसंबर) को लेकर एक भावनात्मक संदेश जारी किया है। उन्होंने कहा कि इस बार उनका मन बेहद उदास है, क्योंकि परिवार के मुखिया सहित कई प्रियजन, जो उनके लिए भाई जैसे थे, अब इस दुनिया में नहीं रहे।

डॉ. महंत ने अपने समर्थकों और शुभचिंतकों से कहा कि इस बार जन्मदिन के अवसर पर उनसे प्रत्यक्ष मुलाकात संभव नहीं हो पाएगी। उन्होंने अपील करते हुए कहा—
“बस जहाँ हैं, वहीं से दो पल दिल से शुभकामनाएँ दें। आपका ऋणी रहूँगा।
यदि संभव हो तो किसी गरीब, जरूरतमंद की मदद करें, दान करें या एक पेड़ लगाएँ। यही आपके द्वारा किया गया पुण्य कार्य मेरे लिए सबसे अनमोल तोहफा होगा।”
अपने संदेश के अंत में नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने सभी समर्थकों के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि इस बार उनका जन्मदिन श्रद्धांजलि, सेवा और सरलता को समर्पित रहेगा।

इस भावनात्मक अपील की जानकारी महंत समर्थक युवा नेता आशीष डबरे ने साझा की।
Author: mantantra24





