धनतेरस से बढ़ा जुए का दायरा, गौरेला और पसान थाना क्षेत्र में डाला डेरा… मनेंद्रगढ़ का लल्ला और पेंड्रा का चिंटू नामक व्यक्ति ने संभाली कमान, सब सेट!!

धनतेरस से बढ़ा जुए का दायरा, गौरेला और पसान थाना क्षेत्र में डाला डेरा… मनेंद्रगढ़ का लल्ला और पेंड्रा का चिंटू नामक व्यक्ति ने संभाली कमान, सब सेट!!

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही।
धनतेरस के दिन जब लोग घरों में लक्ष्मी पूजन कर समृद्धि की कामना कर रहे थे, उसी वक्त गौरेला और पसान थाना क्षेत्र के सरहदी जंगलों में जुए की लक्ष्मी खुलकर बरस रही थी। सूत्रों के मुताबिक, इस पूरे जुए के साम्राज्य की डोर मनेंद्रगढ़ के लल्ला और मोहन तथा पेंड्रा के चिंटू नामक व्यक्ति के हाथों में है — जिन्होंने खुलेआम पुलिस “सेटिंग” का ढिंढोरा पीटते हुए कई जिलों के जुआरियों को बुलाया और कहा — “डरने की जरूरत नहीं, सब सेट है।”

बसंतपुर जंगल बना जुआरियों का अखाड़ा

धनतेरस के मौके पर पेंड्रा और गौरेला के बॉर्डर स्थित बसंतपुर के जंगलों में 55 परियों का विशाल जुआ मेला सजाया गया। पेंड्रा, मरवाही, गौरेला, मनेंद्रगढ़, बिजुरी और शहडोल से पहुंचे सैकड़ों जुआरियो ने लाखों रुपये का दांव लगाया, शराब और नोटों की बारिश हुई — और यह सब कुछ हुआ पुलिस की नाक के नीचे, बेखौफ और बेअदब अंदाज में।

“सेटिंग” के नाम पर प्रशासन की नाकाम तस्वीर

सूत्र बताते हैं कि यह गिरोह कोई नया नहीं है। एमसीबी के नागपुर और मनेंद्रगढ़ में भी यही लोग लंबे समय से अवैध जुआ चलाते रहे हैं। मगर सवाल ये है — क्या वाकई पुलिस की आंखों पर पट्टी बंधी है या फिर आंखें जानबूझकर मूंदी हुई हैं?

जब इलाके में सालभर जुआ चलता है, जब सैकड़ों लोग जंगलों में इकट्ठा होकर लाखों की हेराफेरी करते हैं, जब संचालक खुलेआम पुलिस की “जेब में सेटिंग” की बात करते हैं — तब आखिर पुलिस कहां है?
क्या वर्दी सिर्फ मासूमों को पकड़ने के लिए बची है, जबकि अपराधियों के लिए कानून छुट्टी पर है?

प्रशासन पर जनता का सीधा सवाल — “सेटिंग है या साझेदारी?”

धनतेरस पर लगे इस अवैध जुए के मेले ने पुलिस की कार्यशैली पर गहरे सवाल खड़े कर दिए हैं। आम लोगों का कहना है कि अगर यह सब कुछ बिना पुलिस की मिलीभगत के हो रहा है, तो फिर पुलिस की मौजूदगी का मतलब ही क्या रह गया है?
जमते जुए के अड्डे, बढ़ते दांव, और पुलिस की चुप्पी — यही सब मिलकर अब साफ़ कह रहे हैं कि यहां “कानून नहीं, सेटिंग चलती है!”

mantantra24
Author: mantantra24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज