एड. अभिषेक पटेल का क्षेत्रीय दौरा – जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान का दिलाया भरोसा

एड. अभिषेक पटेल का क्षेत्रीय दौरा – जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान का दिलाया भरोसा

 

देवतालाब/रीवा। बसपा के पूर्व लोकसभा प्रत्याशी एवं जननायक एडवोकेट अभिषेक पटेल ने अपने विधानसभा देवतालाब क्षेत्र के गहन भ्रमण के दौरान जनता की नब्ज टटोली और उनकी समस्याओं को सुनते हुए तुरंत समाधान के लिए प्रशासनिक स्तर पर पहल की।

तहसील कार्यालय में अधिवक्ताओं से मुलाकात

अपने दौरे के दौरान पटेल जी ने नईगढ़ी तहसील कार्यालय पहुँचकर अधिवक्ताओं से मुलाकात की। यहां उन्होंने संगठन को मजबूती देने और आमजन की समस्याओं के निराकरण हेतु सार्थक चर्चा की। अधिवक्ताओं ने भी क्षेत्रीय मुद्दों पर अपने सुझाव दिए।

गांव-गांव जनसंपर्क

पटेल जी ने नईगढ़ी, शाहपुर, करह, अमिरती सहित शिवराजपुर, दिहिया, डाभी, पथरौड़ा, भलूहा, बहुती और नईगढ़ी नगर परिषद जैसे कई गाँवों का दौरा कर स्थानीय लोगों से संवाद किया।

उन्होंने आम जनता से सीधा जुड़कर उनकी समस्याओं को सुना और तत्काल निराकरण के लिए जिम्मेदार अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों से बात कर कार्रवाई सुनिश्चित करने का आग्रह किया।

सदस्यता अभियान में युवाओं का उत्साह

भ्रमण के दौरान सदस्यता अभियान भी चलाया गया, जिसमें मिशनरी साथियों के साथ-साथ अन्य दलों से जुड़े लोग भी बड़ी संख्या में बसपा से जुड़े। इस दौरान विशेषकर युवाओं में जबरदस्त उत्साह और जोश देखने को मिला।

नेतृत्व में भरोसा

इस मौके पर वीरेंद्र साकेत (विधानसभा अध्यक्ष बसपा देवतालाब), राजेश पटेल (उप सरपंच, कोरिगवां) और निर्भय पटेल भी मौजूद रहे।

जनता ने अभिषेक पटेल के प्रति अपना भरोसा जताते हुए कहा कि वे गरीबों, किसानों और पिछड़े वर्ग की आवाज बनकर हमेशा संघर्ष करते आए हैं और यही कारण है कि क्षेत्र में उनकी लोकप्रियता दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है।

एड. अभिषेक पटेल ने स्पष्ट कहा –

“मेरा संघर्ष गरीबों, पिछड़ों और वंचितों के अधिकार के लिए है। जनता की हर समस्या को शासन-प्रशासन तक पहुँचाना और उसका समाधान कराना ही मेरा संकल्प है।”

mantantra24
Author: mantantra24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज