डी. ए. वी. मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल सकरिया का परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट

डी. ए. वी. मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल सकरिया का परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट

सकरिया/कोरिया – सीबीएसई(CBSE) बोर्ड के कक्षा 10th & 12th का परीक्षा परिणाम घोषित हुआ जिसमे डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल सकरिया के प्रतिभावान छात्र – छात्राओं ने अच्छे अंक पाकर स्कूल का नाम रोशन किया है। जिसमे कक्षा 12th से प्रथम स्थान नेहा साहू (77.8 %), द्वितीय स्थान सीता साहू तथा शुभम साहू (73.6 %) एवम तृतीय स्थान पवन चक्रधारी (69.6%) ने प्राप्त किया।

इसी प्रकार कक्षा 10th में प्रथम स्थान आकृति साहू (71.60%), द्वितीय स्थान प्रियांशु साहू (68.20%), एवम तृतीय स्थान सौरभ सिंह (57.20%) ने प्राप्त किया।

छात्र – छात्राओं के इस सफलता से पूरे विद्यालय में हर्ष का माहौल व्याप्त है।

विद्यालय के प्राचार्य श्री प्रदीप प्रसाद ने सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाऐं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

mantantra24
Author: mantantra24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज