घूसखोर महिला पटवारी हुई निलंबित,अब तक भारत समाचार की खबर हुई थी वायरल

कार्यवाही हो गई… और लोगों ने राहत की सांस ली। आपको पता होगा कि कुछ दिन पहले पोड़ी तहसील के हल्का नंबर 12 की पटवारी द्रौपदी सिंह के द्वारा ग्राम अमका निवासी विकास साहू की जमीन की चौहद्दी तैयार करने के लिए ₹10000 की मांग की गई थी और उस घूसखोर पटवारी के खिलाफ खबर को अब तक भारत ने प्रमुखता से उठाया था नतीजा यह हुआ की देखते ही देखते यह खबर पूरे प्रदेश में वायरल हो गई और जिस पर पोड़ी तहसीलदार भीष्म पटेल ने त्वरित कार्यवाही करते हुए घूसखोर पटवारी द्रोपदी सिंह को निलंबित करने का आदेश जारी कर दिया। आपको बता दें इस पटवारी के घूस मांगने की आदत से ग्रामीण तो क्या बड़े-बड़े लोग यहां तक की तहसील में कार्य करने वाले वकील तक परेशान थे और मन ही मन उस भ्रष्ट पटवारी के खिलाफ कार्यवाही की इच्छा रखतें थे। हमारे पास उस घूसखोर पटवारी के खिलाफ कई अन्य साक्ष्य भी मौजूद हैं अगर जरूरत पड़ी तो उन सब को भी सामने लाया जाएगा।

ग्रामीणों के साथ साथ विधायक भी हो रहे अब तक भारत के खबर से प्रभावित

जिस तरह से अविभाजित कोरिया में कुछ घूसखोर पटवारियों का कब्जा है उससे यह बात स्पष्ट होती है कि इनके द्वारा भ्रष्टाचार की सीमा लांघी जा रही है। हमने तब के खबर में बोला था कि अगर किसी भी पटवारी के द्वारा पैसे की मांग की जाती है तो अपने विधायक को बताइए और उसका परिणाम यह हुआ की 2 दिन पूर्व ही एक ग्रामीण ने मनेंद्रगढ़ विधायक के समक्ष पटवारी के द्वारा घूस मांगने की शिकायत कर डाली और उस पर तत्काल एक्शन लेते हुए विधायक के द्वारा एसडीएम को उस भ्रष्ट पटवारी को निलंबित करने का आदेश जारी करने के लिए बोला गया अभी तक वह पटवारी निलंबित हुआ या नहीं हमारे पास इसकी पुख्ता जानकारी नहीं है लेकिन जिस तरह से भरी सभा में विधायक ने पटवारी को डांट फटकार लगाई उससे लोगों के द्वारा कहते हुए सुना गया कि विधायक भी अब तक भारत की खबर को प्रमुखता से देखते हैं और उस से प्रेरित होकर भ्रष्ट पटवारी के खिलाफ तुरंत कार्यवाही करने का आदेश जारी किया हैं।

शिकायतकर्ता और ग्रामीणों ने अब तक भारत को कहा धन्यवाद

घूसखोर पटवारी के ऊपर कार्यवाही के बाद शिकायतकर्ता विकास साहू सहित पोड़ी तहसील के रकबा 12 के ग्रामीणों ने अब तक भारत को धन्यवाद कहते हुए कहा कि अब हमें उस घूसखोर पटवारी से मुक्ति मिल गई है और जो भी पटवारी आएंगे और अगर हम ग्रामीणों से घूस मांगने की कोशिश करेंगे तो हम सभी ग्रामवासी मिलकर उसका विरोध करेंगे और किसी भी तरह की घूसखोरी की घटना को अपने गांव पर नहीं होने देंगे।

अब तक भारत भी आपसे अपील करता है कि अगर आपके आसपास भी इस तरह की घटनाएं हो रही हैं तो आप भी उसका विरोध करना सीखिए,अपनी बारी के आने का इंतजार ना कीजिए,जहां भी गलत होता है तो उस गलत को गलत कहने का जज्बा जरूर रखिए और अगर आपके आसपास में इस तरह की घटनाएं हो रही हैं और आप नहीं बोल पा रहे हैं तो हमें सूचित जरूर करें

mantantra24
Author: mantantra24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज