प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 11.06.2023 को विनोद सूर्यवंशी पिता रामसकल सुर्यवंशी उम्र 18 वर्ष सा० ग्राम धवलपुर नागसेमरपारा थाना झगराखंड जिला एमसीबी निवासी आकर खड़गवां थाने में रिपोर्ट दर्ज कराए कि दिनाक 09.06. 2023 को यह और प्रार्थी के पिता मोटर सायकल के किस्त पटाने खडगवा जा रहे थे कि रास्ते में मोटर सायकल में सवार 03 अज्ञात व्यक्ति द्वारा मारपीट कर 42000 रूपये पैसा लूट कर भाग गये।
प्रार्थी कि रिपोर्ट पर थाना खडगवा में अप. क. 218 / 23 धारा 394. दर्ज कर अज्ञात आरोपियों की पता तलाश की गई,पता तलाश के दौरान मुखबीर की सूचना अनुसार संदेही मनकेश्वर पिता शिवचरण सूर्यवंशी उम्र 36 साल,दिपेश कुमार पिता करीमन सूर्यवंशी उम्र 19 वर्ष सा० दुबछोला बडकापारा,जय प्रकाश पिता गिरधारी यादव उम्र 19 वर्ष सा० अखराडाड पण्डोपारा के विधि विरुद्ध बालक से पूछताछ की गई जो अपना जुर्म करना स्वीकार किया।
आरोपियो ने बताया कि मनकेश्वर से इसके जीजा का बढ़ा भाई रामसकल ने कहा की कल दिनांक 10.06.2023 को मोटर सायकल का किस्त का बचा हुआ पैसा 42000 / रूपया खडगवा मे जाकर पटाना है इस बात पर आरोपी मनकेश्वर ने उसी दिन शाम को करीब 8.00 बजे अपने साथी दिपेश कुमार जय प्रकाश व विधि विरुद्ध बालक से कहा की कल दिनांक 10.06.2023 को रामसकल 42000/रुपया लेकर खडगवा जायेगा,रास्ते में पैसा को लुटना है जिस पर सभी तैयार हो गये।
तब मनकेश्वर ने कहा की जब रामसकल घर से निकलेगा तब मैं उसके पिछे पिछे जाकर लोकेशन देते रहूंगा और उसको नँदा तरफ से जाने को कहूंगा,तुम सब लोग उसी रास्ते में तैयारी के साथ रहना।
योजना अनुसार दिनांक 10.06.2023 को जब रामसकल अपने लड़का विनोद के साथ मोटर सायकल से घर से करीब 11.00 बजे निकला और शिवपुर होते हुये सैदा के रास्ते से खड़गवां जा रहा था तभी रास्ते मे सैदा बाजार के पास घात लगा कर बैठे आरोपी जयप्रकाश, दिपेश कुमार एवं विधि विरुद्ध बालक के द्वारा प्रार्थी व उसके पिता राम सकल के साथ मारपीट कर 42000 / रूपये लूट लिये गए।
प्रकरण में मुख्य आरोपी मनकेशवर के द्वारा षडयंत्र रचकर लूट कराया गया,जिस पर प्रकरण में धारा 115 भादवि जोड़ा गया है तथा सभी आरोपियों को 24 घण्टे के अंदर गिरफ्तार कर आरोपियों से मेमोरेण्डम के आधार पर विधि विरुद्ध बालक से 5000 रुपये नगद,घटना के वक्त पहने कपडे एवं घटना में प्रयुक्त डण्डा व एक नग मोबाईल तथा दिपेश कुमार से 5000 रुपये नगद,घटना के वक्त पहने कपडे, जय प्रकाश से 5000 रूपये नगद,घटना के वक्त पहने कपड़े एवं घटना में प्रयुक्त एचएफडीलक्स मोटर सायकल क सीजी 16 सीजे 0273 एवं मनकेश्वर से 24000 रूपये नगद जप्त किया गया है प्रकरण मे आरोपीगणों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है
सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी खडगवा विजय सिंह, सउनि रामबाबू दोहरे प्र०आर० ३ इस्तयाक खान, आर. 174 मो0 आजाद, आर. 103 धर्मेन्द्र पटेल, सैनिक 362 विनय श्याम का सराहनीय योगदान रहा।
Author: mantantra24





