दसवीं और 12वीं की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को बिंझिया समाज के द्वारा शुक्रवार को कोरिया जिला में स्थित बड़े कलवा ग्राम पंचायत में सम्मानित किया गया।

उपस्थित शिक्षकों के द्वारा उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाओं सहित भविष्य में किस तरह से एक छात्र बड़ा होकर कर अपने देश और अपने समाज के लिए एक उपयोगी साबित होता है उसकी समझाइश दी गई।
उपस्थित शिक्षकों द्वारा उन्हें नैतिकता और समाज के प्रति इमानदारी की बातें समझाई गई।

बिंझिया समाज के अध्यक्ष देवेंद्र सिरदार के द्वारा बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए कहा गया की हमें हमारे समाज को और आपके माता-पिता को आप से काफी उम्मीदें हैं आप इमानदारी पूर्वक सच्ची निष्ठा से पढ़ाई करें जिससे आप अपने क्षेत्र पर अपने समाज के लिए अपने लिए अपना नाम रोशन कर सकें।

इस मौके पर शिक्षक विमल सिरदार,नीरज प्रताप,सतीश कुमार,चंद्रिका प्रकाश,रूपचंद सिरदार,जयपाल सिरदार प्रकाश चंद्र,ननका प्रसाद,राधेश्याम,मूलचंद सिरदार,बोधन राम, बनस सिरदार (अधिवक्ता) शिवप्रसाद,शांति बाई,कमलावती सहित सैकड़ों की संख्या पर बिंझिया समाज के लोग उपस्थित रहें
Author: mantantra24





