रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय रामायण महोत्सव का आज दूसरा दिन है। राष्ट्रीय रामायण महोत्सव स्थल में मीडियाकर्मियों और पुलिस के बीच विवाद हो गया। मीडियाकर्मी ने आरोप लगाया है कि मीडिया गैलरी में प्रशिक्षु IPS उदित पुष्कर ने तमाचा मारने की धमकी दी। घटना का वीडियो सामने आया है।

पहले भी पत्रकारों का किया गया था अपमान
राष्ट्रीय रामायण महोत्सव की शुरुवात से ही,जैसे प्रशासन ने मन बना लिया हैं की पत्रकारों को हर कीमत पर जगह जगह अपमानित किया जाएगा।

पूर्व में भी राष्ट्रीय रामायण महोत्सव में कार्यक्रम के शुरुवाती चरण में रायगढ़ के पत्रकारों को न ही आमंत्रित किया गया था और न ही कार्यक्रम से संबंधित कोई सूचना और पास पत्रकारों को जारी किया गया था जिसका विरोध पत्रकारों ने मंत्री अमरजीत भगत से भी किया था जिसके बाद मंत्री के गुस्से के बाद आनन फानन में जन संपर्क से आमंत्रण और पास जारी किया गया,जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हुआ था।
जन सूचना अधिकारी पर भी लगते रहें हैं आरोप
सूत्रों के अनुसार रायगढ़ जिले में पदस्थ जन सूचना अधिकारी सेटिंग के दम पर काफी सालों से एक ही जिले में पदस्थ हैं,उनके रहते हुए जाने कितने कलेक्टर आए और गए लेकिन जन सूचना अधिकारी अंगद की तरह अपना पैर जमाएं हुएं हैं
अगर रायगढ़ के पत्रकारों की माने तो जन सूचना अधिकारी अपना काम सही से नहीं करते और तो और दिवाली,दशहरा,होली, ईद जैसे पर्व पर मुख्यमंत्री के द्वारा दिए गए बधाई संदेशों को भी कार्यक्रम के बाद जारी किया जाता हैं।
राष्ट्रीय रामायण महोत्सव में दुबारा पत्रकारों का अपमान
बता दे कि रायगढ़ के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में तीन दिनों तक ‘राष्ट्रीय रामायण महोत्सव’ का आयोजन किया गया है। महोत्सव के दूसरे दिन पुलिस और मीडियाकर्मी के बीच विवाद का वीडियो सामने आया है जिसमे साफ देखा जा सकता है कि, IPS की धमकी के बाद मीडियाकर्मी आक्रोशित हुए हैं।

बताया जा रहा है कि मामला एंट्री को लेकर गरमाया था। मीडिया कर्मियों ने आईपीएस को प्रेस कार्ड भी दिखाया मगर साहब के तेवर इतने गर्म थे की सीधा तमाचा मारने की धमकी देने लगे। जब मीडियाकर्मियों ने विरोध जताया तो भी साहब उंगली दिखा कर बत्तमीजी करते नजर आए. जो वीडियो में साफ देखने को मिल रहा है।
राज्य अलंकरण से सम्मानित हैं वैभव शिव पांडेय

आपको बता दें कि पत्रकार वैभव शिव पांडेय पिछले डेढ़ दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं. नवंबर में आयोजित राज्योत्सव में छत्तीसगढ़ सरकार ने उन्हें चंदूलाल चंद्राकर राज्य अलंकरण सम्मान से सम्मानित किया है. इसके अलावा हाल ही में हुए पंडित रविशंकर विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन और सीएम भूपेश बघेल ने उन्हें पीएचडी की उपाधि से नवाजा था.
कलेक्टर के हस्तक्षेप के बाद शांत हुआ मामला
घटना की सूचना मिलते ही कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा मौके पर पहुंचे और पत्रकार वैभव शिव पांडेय के कंधे पर हाथ रखकर उन्हें अपने साथ ले गए. वहीं आईपीएस उदित कुमार को फटकार लगाते हुए वहां से उनकी ड्यूटी हटा दिया. कलेक्टर सिन्हा ने पत्रकार वैभव शिव पांडेय से काफी देर तक बातचीत भी किया, तब जाकर मामले का पटाक्षेप हुआ।
देखें विडियो
Author: mantantra24





