Up Nikay Chunav 2023:सपा खेमे में लगातार सेंध लगा रही भाजपा, कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष भी भाजपा में हुए शामिल

UP Nikay Chunav 2023 Many Samajwadi Party Leaders Join BJP Before Voting News in Hindi

भाजपा में शामिल हुए कांग्रेस व सपा के नेता।
– फोटो : amar ujala

विस्तार

यूपी निकाय चुनाव में पहले चरण के मतदान से पहले नेताओं का पाला बदलना जारी है। गुरुवार को समाजवादी पार्टी के सरोजनी नगर से जिला पंचायत सदस्य पलक रावत सहित कई नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ले ली।

इसी तरह कांग्रेस के कई नेता भी भाजपाई हो गए। कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष भाजपा में शामिल हो गए। दिलप्रीत सिंह डीपी ने भाजपा की सदस्यता ले ली है। इसके अलावा, कांग्रेस के टिकट पर पार्षद का चुनाव लड़ चुके रणवीर सिंह कलसी और कांग्रेस शहर महासचिव संजय गिरी भी भाजपा में शामिल हो गए। 

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने सभी नेताओं को पार्टी की सदस्यता दिलाई। इसके पहले शाहजहांपुर की महापौर की उम्मीदवार अर्चना वर्मा ने सपा छोड़कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की थी।

गुरुवार को सपा से हैदरगंज द्वितीय वार्ड से पार्षद तारा चंद्र रावत भी भाजपा में शामिल हो गए।

Source link

mantantra24
Author: mantantra24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज